Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज की दूसरी मेधा सूची जारी, नामांकन की अंतिम तिथि 8 जुलाई

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची जारी कर दी गई है. नए सत्र 2021-22 की पहली मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तारीख तक सिर्फ 65 प्रतिशत सीटों पर ही नामांकन हो पाया था. अब दूसरी मेधा सूची से बाकी की बची 35 प्रतिशत सीटों पर दाखिला लिया जाएगा. इस संबंध में को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि सीटों को भरने के लिए दूसरी मेधा सूची जारी की गई है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-head-of-bagbera-panchayat-accused-of-building-a-house-with-bricks-rods-and-doors-of-government-school/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा पंचायत की पूर्व मुखिया पर लगा सरकारी स्कूल की ईंट, छड़ एवं दरवाजे से घर बनवाने का आरोप
दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थी 8 जुलाई तक नामांकन करा सकते हैं. दूसरी मेधा सूची में कुल 45 विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि पहली मेधा सूची में कुल 106 विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की गई थी. नामांकन की अंतिम तिथि 22 जून तक केवल 78 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था जबकि 28 विद्यार्थियों ने मेधा सूची में नाम होने के बावजूद दाखिला नहीं लिया. कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से लॉ में नामांकन के लिए 24 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा ली गई थी. इसी के आधार पर दूसरी मेधा सूची जारी की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही