Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलएलबी में एडमिशन के लिए सोमवार को जारी होगी सेकेंड मेरिट लिस्ट

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीनस्थ जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में इन दिनों एलएलबी नये सत्र में एडमिशन चल रहा है. इसके तहत प्रथम मेधा सूची के आधार पर एडमिशन पूरा हो चुका है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम मेधा सूची के आधार पर लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया है. जबकि पांच विद्यार्थियों ने किन्हीं कारणों से एडमिशन के लिए समय मांगा है. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-nursing-entrance-exam-on-sunday-ug-fifth-semester-exam-will-start-from-monday/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रविवार को, मंगलवार से शुरू होगी यूजी पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही द्वितीय मेधा सूची तैयार कर ली गयी है. इसमें 65 छात्र-छात्राओं के नाम शामिल हैं. इनमें 33 जेनरल, 1 एससी, 19 एसटी और 12 ओबीसी छात्र-छात्राओं का नाम शामिल है. उन्होंने बताया कि सेकेंड मेरिट लिस्ट सोमवार (10 जुलाई) को कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जायेगी. इसके साथ ही कॉलेज की आधिकारिक बेबसाइट पर भी सेकेंट मेरिट लिस्ट उपलब्ध होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही