Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : घाघीडीह में समर कैंप का दूसरा सप्ताह, वॉकिंग रेस आयोजित

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसूडीह स्थित घाघीडीह में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. समर कैंप के दूसरे सप्ताह में महिलाओं और पुरुषों के लिए पैदल चाल वॉकिंग रेस का आयोजन किया गया. दो किलोमीटर की पैदल चाल की शुरुआत आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष सुरा बिरूली के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-meeting-held-to-connect-children-and-youth-with-education/">चक्रधरपुर

: बच्चों व युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए की गई बैठक

विजेताओं को किया गया सम्मानित

महिलाओं और पुरुषों के वरिष्ठ वर्ग(45) में कुनिका सुंडी, सुमिता सामाड, महेश चंद्र बॉयपाई और गुमदा सामाड क्रमश: प्रथम और द्वितीय विजेता रहे तो वहीं युवा (18-40) के पुरुष और महिला वर्ग में गोमिया कांडायबूरु, सीडीयू बांहांदा, सुनीता सोरेन और संगीता बारी क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे. विजेताओं को कॉलोनी के वरिष्ठ लोगों द्वारा सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने के लिए कॉलोनी के जेना सोय , आदि, निरल, सनी, बिरसा, सिकंदर गगराई, कमला बिरवा सातारी कांडेयग एवं अन्य का योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-state-general-secretary-of-ex-servicemen-council-sushil-kumar-singhs-primary-membership-canceled/">जमशेदपुर

: पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह की प्राथमिक सदस्यता रद्द
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही