Search

जमशेदपुर : गोल्डन बेबी लीग 2023 के दूसरे विकेंड का समापन

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर एफसी इन दिनों झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन और झारखंड स्पोर्टिंग एसोसिएशन के साथ मिलकर जमशेदपुर गोल्डन बेबी लीग 2023 का दूसरा संस्करण अयोजित कर रहा है. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित इस संस्करण के दूसरे वीकेंड का रविवार को समापन हुआ. पहले वीकेंड की तरह इस बार भी खिलाड़ी एक्शन में नजर आए. 10 महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 100 से अधिक टीमों के शामिल होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-drm-inspected-fob-site-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: डीआरएम ने जुगसलाई में एफओबी साइट का किया निरीक्षण
जिसमें जमशेदपुर एफसी से जुड़ी जमीनी स्तर के फुटबॉल स्कूल जैसे लोयोला स्कूल, कार्मेल स्कूल और हिल टॉप स्कूल और अन्य शामिल होंगे. टूर्नामेंट के दूसरे वीकेंड में अंडर पांच श्रेणी की चार टीमें और अंडर 7, अंडर 9, अंडर 11 और अंडर 13 श्रेणियों में से प्रत्येक में दो टीमें शामिल हुईं. लीग के दौरान हर मैच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में 10 महीने तक हर रविवार को खेले जाएंगे. जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ेगा, नए स्थानों के जुड़ने की भी संभावना है.

गोल्डन बेबी लीग टूर्नामेंट के दूसरे वीकेंड का परिणाम

अंडर 5 श्रेणी: टारगेट एफसी 2-3 वीर स्टार, अंडर 5 श्रेणी: ब्लू रेंजर 3-6 सागर स्टार, अंडर 7 श्रेणी: एलपीएस टाइग्रेस 6-0 फीयरलेस गर्ल्स, अंडर 9 श्रेणी: कार्मेल ईगल्स 1-7 लोयोला एवेंजर्स, अंडर 11 श्रेणी: ड्रीमर एफसी कार्मेल जूनियर कॉलेज 2-0 हिल टॉप स्कूल ग्रीनवुड जमशेदपुर और अंडर 13 श्रेणी: हिल टॉप सॉकर स्कूल जमशेदपुर 0-5 लोयोला सॉकर स्कूल जमशेदपुर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp