Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: मैट्रिक-इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 144 लागू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  झारखंड एकेडमिक कौंसिल की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा आगामी 24 मार्च से प्रारंभ हो रही है. जिले में परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई है. परीक्षा को लेकर स्टैटिक एवं जोनल मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में 24 मार्च की सुबह 6 बजे से आगामी 25 अप्रैल के रात 8 बजे तक तक धारा 144 लागू रहेगा. इस दौरान किसी भी अवांछित तत्व का केंद्र एवं उसके 100 मीटर के दायरे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. इसे भी पढ़ें: मौसम">https://lagatar.in/weather-update-cyclonic-circulation-formed-due-to-low-pressure-in-the-bay-of-bengal/">मौसम

अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

उपायुक्‍त ने बैठक कर की तैयारियों की समीक्षा

सोमवार को उपायुक्त एवं एसडीएम ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम जिला से 0वीं में 21770 तथा 12वीं में 18578 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. मैट्रिक व इंटर दोनों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी.10वीं की परीक्षा के लिये 67 तथा 12वीं परीक्षा के लिये 29 सेंटर निर्धारित किए गए हैं. परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त विजया जाधव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

पदाधिकारियों के बगैर अनुमति जिला छोड़ने पर रोक

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पदाधिकारी बिना उनकी पूर्वानुमति के जिला नहीं छोड़ेंगे. वहीं उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिये सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर लेने का निर्देश दिया. सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल तथा इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा

[caption id="attachment_271819" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/21mjsr13a.jpg"

alt="" width="600" height="247" /> मैट्रिक व इंटर की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में उपस्थित पदाधिकारी.[/caption] बैठक में सभी केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था, दिव्यांग परीक्षार्थी समेत सभी परीक्षार्थियों के लिए शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सभी को परीक्षा से संबंधित प्रश्न-पत्र,  उत्तर-पुस्तिका को सील करने व उनकी पैकेटिंग की जानकारी दी गई.

दंडाधिकारी व पुलिस बल को दिए निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने बताया कि कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल, गश्ती दण्डाधिकारी आदि की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्त्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करने का निदेश दिया गया. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/army-recruitment-has-not-been-done-in-jharkhand-for-2-years-mahesh-poddar-raised-the-question-in-parliament/">झारखंड

में 2 साल से नहीं हुई है सेना भर्ती, संसद में महेश पोद्दार ने उठाया सवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही