Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा में झड़प के दूसरे दिन भी धारा 144 लागू

jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 में रविवार को देर शाम दो गुटों में झड़प के बाद पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती बरती है. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने भाजपा नेता अभय सिंह समेत 120 नामजद और सैकड़ों अन्य को आरोपी बनाया है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक अभय सिंह समेत कुल 55 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इधर, शास्त्रीनगर में माहौल सामान्य है. मौके पर सुरक्षा बल मोर्चा संभाले हुए है. मस्जिद और मंदिरों के बाहर भी फोर्स की तैनाती की गई है. लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. हालांकि क्षेत्र की सारी दुकानें बंद हैं. सभी को घरों के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-inspected-trauma-center-took-stock-of-mock-drill/">रामगढ़

: डीसी ने ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण, मॉक ड्रिल का लिया जायजा

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद उबाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kadma-Vajr-Vahan-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> इधर, पुलिस ने जब भाजपा नेता अभय सिंह को गिरफ्तार कर बिष्टुपुर थाना पहुंची तो अभय सिंह के परिजन और समर्थक भी थाना पहुंच गए. समर्थकों ने थाना के बाहर हंगामा शुरू कर दिया. भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे. इस प्रदर्शन के बावजूद पुलिस अभय सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच जमशेदपुर कोर्ट ले गई. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि जो भी लोग थाना के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-preparations-for-gurudas-chatterjee-martyrdom-day-celebrations-in-full-swing/">धनबाद

: गुरुदास चटर्जी शहादत दिवस समारोह की तैयारी जोरों पर

सीसीटीवी की जांच कर पहचान कर रही पुलिस, घर छोड़कर जा रहे लोग 

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kadma-Masjid-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इधर, पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुट गई है. वीडियो के आधार पर आगजनी और फायरिंग करने वालों की पहचान कर पुलिस उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. सिटी एसपी ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों से कई लोगों की पहचान की जा चुकी है. अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का काम किया जा रहा है. वहीं घटनास्थल से अब तक कई परिवार अपने-अपने घर छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं कई परिवार अपना आशियाना छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर शरण ले चुके हैं. इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/nia-conducted-raids-at-14-locations-arrested-one-suspect-with-weapons/">NIA

ने की 14 ठिकानों पर छापेमारी, एक संदिग्ध हथियार के साथ गिरफ्तार

रविवार को इफ्तार के बाद बिगड़ गया था माहौल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kadma-Masjid.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रविवार की देर शाम इफ्तार के बाद शास्त्रीनगर में माहौल बिगड़ गया था. दो गुटों में जमकर झड़प हुई, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच पथराव और हवाई फायरिंग की घटना हुई. एक गुट ने झोपड़ीनुमा दुकान में आग लगा दी. वाहनों में तोड़फोड़ की, घरों में भी पथराव किया. इस दौरान धार्मिक स्थल से भी पथराव किए गए. पथराव से डीएसपी कमल किशोर समेत दर्जन भर जवान घायल हुए थे. लगभग तीन घंटे बाद पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया था. देर रात तक पुलिस ने घरों में घुसकर उपद्रवियों को गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही