Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आठवें दिन कदमा से हटी धारा 144

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन में हिंसा के बाद क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई थी. इधर घटना के आठ दिन बाद क्षेत्र से धारा 144 को हटा लिया गया है. इसको लेकर धालभूम अनुमंडल दंडाधिकारी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. धारा 144 हटने से इलाके में अब जन-जीवन सामान्य हो गया है. लागों की आवाजाही भी सामान्य हो गई है. इसके अलावा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को भी हटा लिया गया है. हालांकि क्षेत्र में अब भी स्थिति को देखते हुए पुलिस गश्ती करती रहेगी. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रीय">https://lagatar.in/jharkhands-khushboo-won-bronze-in-national-wrestling-competition/">राष्ट्रीय

कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड की खुशबू ने जीता कांस्य

9 अप्रैल को झड़प के बाद बिगड़ गई थी स्थिति

9 अप्रैल को दो गुटों में झड़प के बाद क्षेत्र में स्थिति बिगड़ती चली गई थी. मौके पर दंगा निरोधक दस्ता और रैफ जैसी टुकड़ियों को लगाया गया था. क्षेत्र में हवाई फायरिंग की गई थी और दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई थी. वहीं पुलिस पर भी पथराव किया गया था. पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति पर काबू पाया था. मामले में 119 नामजद और 1200 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही