Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जुबली पार्क के सुरक्षाकर्मी की पिटाई, एक धराया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबली पार्क के सुरक्षाकर्मी सूरज की शनिवार को तीन युवकों ने पिटाई कर दी. मारपीट होता देख स्थानीय लोग बीच-बचाव करने पहुंचे तो तीनों युवक भागने लगे. लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाना ले गई. आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है. इधर, घटना के बाद सूरज को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां उसका इलाज किया गया. सूरज के सिर पर चोट आई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-neighbor-had-killed-mangra-potter-in-family-dispute-arrested/">जमशेदपुर

: पारिवारिक विवाद में पड़ोसी ने ही की थी मंगरा कुम्हार की हत्या, गिरफ्तार
सुरक्षाकर्मी सूरज ने बताया कि शुक्रवार को एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ जुबली पार्क में घूमने गया था. वह पार्क में गंदी हरकत कर रहा था. पार्क में घूमने आए लोगों ने इसकी शिकायत की थी. इसके बाद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को वहां से जाने के लिए कहा. शनिवार की सुबह आठ बजे वही युवक अन्य दोस्तों के साथ पहुंचा और बेल्ट व डंडे से मारकर घायल कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही