Search

 
 
 

जमशेदपुर : बकाया वेतन भुगतान के लिए सुरक्षाकर्मियों ने डीएलसी को सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : जीडीएक्स (GDX) सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट द्वारा 3 माह से सुरक्षाकर्मियों को वेतन नही दिया गया है. इंटक नेता सह झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को 3 माह का बकाया वेतन भुगतान को लेकर 86 सुरक्षाकर्मियों का प्रतिनिधि मंडल उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद को ज्ञापन सौंप कर वेतन भुगतान कराने की मांग की. मौके पर उप श्रमायुक्त ने सोमवार को संवेदक एवं आबकारी विभाग को नोटिस भेजने का आश्वासन दिया. सभी सुरक्षाकर्मियों ने उप श्रमायुक्त कार्यालय के समक्ष उत्पाद विभाग सह आबकारी विभाग पूर्वी सिंहभूम के संवेदक GDX सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट के विरुद्ध प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bssru-launches-signature-campaign-in-sakchi/">जमशेदपुर

: बीएसएसआरयू ने साकची में चलाया हस्ताक्षर अभियान
इस संबंध में झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय ने बताया कि जीडीएक्स (GDX) सिक्योरिटी एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट के अंतर्गत कार्यरत सुक्षाकर्मी रात में आबकारी विभाग की दूकानों की रक्षा में तैनात रहते है. सुरक्षाकर्मियों द्वारा जिम्मावारी के साथ कार्य किया जा रहा है. लेकिन ठेकेदार द्वारा सुरक्षाक्रमियों का पिछले तीन माह से वेतन नही दिया गया है. इस संबंध में ठेकेदार से पूछने पर कोई माकूल जबाब भी नही दिया जा रहा है. मजबूरन आज उप श्रमायुक्त से मुलाकात कर सुरक्षाकर्मियों के बकाए वेतन के भुगतान कराने की मांग की गई. उप श्रमायुक्त में आश्वस्त किया है कि सोमवार को ठेकेदार सहित उत्पाद विभाग को नोटिस किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही