Search

 
 
 

जमशेदपुर: बकरीद पर चाक चौबंद रहेगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था, डेढ़ हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

 
Jamshedpur (Sunil Pandey): पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन बकरीद पर्व की तैयारियों में जुट गया है. थानावार शांति समिति की बैठकें गुरुवार को दोनों अनुमंडलों में समाप्त हो गईं. शहरी क्षेत्र में गोलमुरी थाना परिसर में बर्मामाइंस, टेल्को, गोविंदपुर, सिदगोड़ा एवं गोलमुरी की बैठक हुई. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पटमदा, बोड़ाम एवं कमलपुर तथा घाटशिला अनुमंडल में चाकुलिया, बहरागोड़ा, श्यामसुंदरपुर एवं बड़सोल थाना शांति समिति की बैठक हुई. सभी बैठकों में बकरीद पर्व शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाए जाने पर सहमति बनी. शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों को पर्व के दिन स्वयं तत्पर रहकर विधि व्यवस्था सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें: तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-murder-of-a-girl-from-banabir-village-in-tiring-odisha-body-found-in-a-semi-naked-state/">तांतनगर

: ओड़िशा के तिरिंग में बानाबीर गांव के एक युवती की हत्या, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

पूरे जिले में 16 जोनल दंडाधिकारी होंगे तैनात

बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त विजया जाधव ने पुलिस एवं प्रशासन के वरीय अधिकारियों को जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है. शहरी क्षेत्र में गोलमुरी एवं साकची, गोविन्दपुर एवं बिरसानगर, टेल्को एवं बर्मामाइंस, सिदगोड़ा एवं सीतारामडेरा, मानगो, कदमा एवं सोनारी, बागबेड़ा एवं जुगसलाई, सुंदरनगर एवं परसूडीह, आजादनगर, एमजीएम एवं उलीडीह, बिष्टुपुर एवं साकची (पीसीआर) थाना क्षेत्र में एक-एक वरीय प्रशासनिक अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम, घाटशिला, गालूडीह एवं मउभंडार, बड़सोल, धालभूमगढ़ एवं श्यामसुंदरपुर, चाकुलिया एवं बहरागोड़ा, मुसाबनी, डुमरिया एवं गुड़ाबांदा, जादूगोड़ा, पोटका एवं कोवाली थाना क्षेत्र में जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे.

1528 पुलिसकर्मी पर्व के दिन रहेंगे तैनात

बकरीद पर्व को लेकर पूरे जिले में 1528 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. जिसमें शहरी क्षेत्र में 124 हवलदार, 496 पुलिस के बंदूकधारी जवान, 351 लाठीधारी जवान एवं 47 महिला पुलिस तैनात रहेंगी. इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में 64 हवलदार, 256 पुलिस के बंदूकधारी जवान, 176 लाठीधारी जवान एवं 04 महिला पुलिस तैनात रहेंगी. इस तरह पूरे जिले में 188 हवलदार, 752 पुलिस के बंदूकधारी जवान, 527 लाठीधारी जवान एवं 51 महिला पुलिस तैनात रहेंगी. सभी की प्रतिनियुक्ति 9 जुलाई की सुबह से 11 जुलाई पर्व समाप्ति तक रहेगी. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-forest-personnel-rescue-agazars-child-and-release-him-in-the-forest/">चाईबासा

: वनकर्मियों ने अगजर के बच्चे को बचा कर जंगल में छोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही