Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सराइकेला-खरसावां जिले के खिलाड़ियों का चयन 9 को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  17 वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता गुमला जिले के सिसई प्रखण्ड के माघी बालिका उच्च विधालय के प्रांगण में 14 जुलाई से 16 जुलाई 2023 तक होनी है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरायकेला-खरसावां जिले की पुरुष-महिला खो-खो टीम का चयन 9 जुलाई को गम्हरिया टीजीएस कॉलोनी अंतर्गत अरुणोदय क्लब के प्रांगण में किया जाएगा. सरायकेला-खरसावां डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अखिलेश्वर प्रसाद महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरकारी गैर सरकारी विद्यालय, हाई स्कूल, क्लबों की टीमें अथवा कोई भी इच्छुक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी जो सरायकेला-खरसावां जिले का निवासी है. उन्होंने प्रतिभागियों से अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयन स्थल पर आकर प्रतियोगिता में हिस्सा में लेने की अपील की. प्रतियोगिता के संदर्भ में किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9693811895 एवं 9199535165 पर संपर्क कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-committee-members-of-fmm-department-submitted-memorandum-to-the-president-of-tata-workers-union/">जमशेदपुर

: एफएमएम विभाग के कमिटी मेंबरों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही