Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : स्व. परमेश्वरी देवी की स्मृति में 102 लोगों ने किया रक्तदान

Jamshedpur (Sunil Pandey) : अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को स्वर्गीय परमेश्वरी देवी सोंथालिया की स्मृति में जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 102 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इस मौके पर रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अच्छे कर्म सेवक ट्रस्ट के प्रमुख सीए चंदन खंडेलवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़ कर दूसरी कोई सेवा नहीं है, रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं. इस मौके पर सभी रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र एवं यादगार के तौर पर गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि इस भीषण गर्मी में भी रक्त दाताओं के मनोबल में कोई कमी देखने नहीं मिली. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता एवं स्व० परमेश्वरी देवी सोंथालिया की चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-had-a-lot-of-fun-in-the-summer-camp-of-mahila-samiti/">जमशेदपुर

: महिला समिति के समर कैंप में बच्चों ने की खूब मस्ती

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सदस्य सीए महेश कुमार,धीरज सावा, सीए चंदन खंडेलवाल, संतोष साहू,उत्तम शर्मा, दीपक खंडेलवाल, रमेश कुमार सिंह, श्याम सुंदर सोंथालिया, अमन सोंथालिया, अनिल सोंथालिया, वायु सिंगोदिया, गौरव खंडेलवाल, नीलेश अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, उमेश पांडेय, विजय कुमार, महेश साहू, शिवनाथ शर्मा, अंतु सरायवाला, सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-a-change-in-the-weather-from-15-the-sky-will-be-cloudy-there-may-be-partial-rain/">जमशेदपुर

: 15 से मौसम में होगा परिवर्तन, आसमान में छाए रहेंगे बादल हो सकती है आंशिक वर्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही