Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: जेएनएसी के स्वयं सहायता समूहों ने शुरू किया थैले का उत्पादन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi): जेएनएसी के स्वयं सहायता समूहों ने थैले का उत्पादन शुरू कर दिया है. जिन स्वयं सहायता समूह ने थैला बनाने का काम प्रारंभ किया है, उनमें जय माता दी महिला स्वयं सहायता समूह और शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह भी शामिल हैं. इन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं थैला बनाने के काम में जुट गई हैं. इसे भी पढ़ें: बिहारः">https://lagatar.in/bihar-internet-restored-in-20-districts-service-was-stopped-after-violence-on-agneepath-scheme/">बिहारः

20 जिलों में इंटरनेट बहाल, अग्निपथ योजना पर हिंसा के बाद बंद की गई थी सेवा

जेएनएसी ने दिया है समूहों को रोजगार

एक जुलाई से जमशेदपुर में प्लास्टिक के सामान और पॉलिथीन इस्तेमाल पर रोक रहेगी. तब ग्राहकों को थैले का इस्तेमाल करना होगा. थैलों की आपूर्ति के लिये जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने योजना तैयार की है कि स्वयं सहायता समूह से थैले बनवा कर बाजारों में इसकी आपूर्ति कराई जाए.

एक दिन में 1200 थैले बनाता है एक समूह

सिटी मैनेजर क्रिस्टीना कच्छप ने बताया कि एक स्वयं सहायता समूह एक दिन में लगभग 1200 थैले बना लेता है. जय माता दी समूह की अध्यक्ष शकुंतला देवी अकेले 100 थैले बना लेती हैं. एक समूह में 10 से 12 महिलाएं होती हैं. इसे भी पढ़ें: मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-rural-sp-held-a-briefing-of-the-soldiers-said-police-ready-to-deal-with-any-situation/">मांडर

उपचुनाव : रूरल एसपी ने की जवानों की ब्रीफ्रिंग, कहा- किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार
[wpse_comments_template]   

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही