Search

 
 
 

जमशेदपुर: एक्सएलआरआई के प्रभु हॉल में 15 मई को क्रिमिनल लॉ पर सेमिनार

 
Jamshedpur: एक्सएलआरआई के प्रभु हॉल में 15 मई को ‘द क्रिमिनल प्रोसीजर आईडेंटिफिकेशन-2022’ और अन्य क्रिमिनल लॉ  पर सेमिनार का आयोजन किया गया है. सेमिनार में मुख्य अतिथि जस्टिस रत्नाकर भेंग्रा एवं मुख्य वक्ता नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. शुभम श्रीवास्तव होंगे. यह जानकारी आज यहां जमशेदपुर पुराना कोर्ट परिसर के बार हॉल में आयोजित बैठक में झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सह झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रसीदी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-hanged-in-turiyabeda-maternal-side-accused-of-murder/">जमशेदपुर

: तुरियाबेड़ा में फांसी से लटकी मिली महिला, मायकेवालों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप

नए अधिवक्ताओं को क्रिमिनल मैनुअल की पुस्तिका प्रदान की जाएगी

उन्‍होंने बताया कि बैठक में अन्य वक्ताओं में प्रोफेसर मैथ्यू जॉन,  कटक उच्च न्यायालय के सीनियर अधिवक्ता डॉक्टर चितरंजन नंदा,  झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन आदि मौजूद रहेंगे. सेमिनार में नए अधिवक्ताओं को क्रिमिनल मैनुअल की पुस्तिका प्रदान की जाएगी.बैठक में रांची डालसा के मध्यस्थ अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर भी उपस्थित थे.

बैठक में यह थे उपस्थित

बैठक का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया. इसमें अधिवक्ता अक्षय कुमार झा,  नवीन प्रकाश,  संजय कुमार,  चंदन कुमार यादव, रविंद्र कुमार,  दिलीप सिंह, राजीव रंजन, दिलीप कुमार महतो,  परम पति भगत,  अजय भुइयां,  संजय द्विवेदी, राजन कुमार, निशांत कुमार सिन्हा, विनोद कुमार के साथ लगभग 50 से भी ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: श्रीलंका">https://lagatar.in/19-workers-stranded-in-sri-lanka-returned-to-jharkhand-with-arrears-of-salary-cm-took-initiative/">श्रीलंका

में फंसे 19 श्रमिक बकाया वेतन के साथ झारखंड लौटे, सीएम ने की थी पहल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही