Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा कोल्हान के समुचित विकास विषय पर संगोष्ठी आयोजन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा शुक्रवार को चैंबर भवन में कोल्हान के समुचित विकास विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी में कोल्हान के विधायकों को आमंत्रित किया गया था. इसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी एवं ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने कोल्हान के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सोच को सदस्यों के समक्ष रखा. संगोष्ठी में चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कोल्हान के विकास से संबंधित उपरोक्त समस्याओं तथा बाजार शुल्क लगाये जाने के दुष्प्रभावों से विधायकों को अवगत कराया. आज की परिचर्चा का मुख्य विषय झारखंड सराकर द्वारा लागू किये गये 2 प्रतिशत बाजार शुल्क से विकास में आनेवाली समस्याओं और इसे हटाने से संबंधित मेमोरण्डम सभी विधायकों को सौंपी गई. इसके अलावे कोल्हान में उद्योगों को झारखंड के अन्य जिलों में मिलने वाली दर के अनुरूप ही एक समान दर से बिजली की उपलब्धता, डीवीसी की उपलब्धता, शिक्षा के स्तर को कैसे बढ़ाया जाय, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैसे सुधार हो, एयरपोर्ट का निर्माण, पर्यटन के क्षेत्र में विकास के अलावा अन्य जनहित से संबंधित समस्याओं से भी विधायकों को अवगत कराया गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-three-maoists-who-tracked-the-police-arrested-many-cases-registered/">चक्रधरपुर

: पुलिस की रेकी करने वाले तीन माओवादी गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले
इस अवसर पर मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष (व्यापार एवं वाणिज्य) नितेश धूत, उपाध्यक्ष (जनसंपर्क एवं कल्याण) मुकेश मित्तल, सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी, सचिव (वित्त एवं कराधान) पीयूष चौधरी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा, सत्यनारायण अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, व्यापार मंडल परसुडीह के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष पवन नरेडी एवं अन्य, सरायकेला चैम्बर के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सचिव मनोज चौधरी, चाकुलिया से दुर्गादत्त लोधा, सुभाष लोधा, आनन्द सेक्सरिया, विनय रूंगटा, विकास लोधा, चांडिल से राजेश पसारी, चाकुलिया, घाटशिला से व्यापारिक प्रतिनिधि के अलावा स्वरूप गोलछा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विश्वनाथ शर्मा, बजरंगलाल अग्रवाल, सन्नी संघी, विष्णु गोयल, अनीस अग्रवाल, श्रवण देबुका, मनोज गोयल, आनंद चौधरी, करण ओझा, राजेश लोधा के अलावा काफी संख्या में व्यवसायीगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही