Search

 
 
 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में "स्वावलंबी भारत कैसे बने" विषय पर सेमिनार आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) :जमशेदपुर : द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, के बीएड विभाग में गुरुवार को "स्वावलंबी भारत कैसे बने" विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर कॉलेज की प्राचार्या मुकुल खंडेलवाल उपस्थित थीं. इस अवसर पर डॉ मुकुल खंडेलवाल ने कहा कि भारत देश प्राचीन समय से "सोने की चिड़िया" के नाम से प्रसिद्ध था. आज भी हम सभी इस दृष्टिकोण से संपन्न हैं. इसमें सभी की सहभागिता अनिवार्य है.  इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-nail-stuck-in-sabar-childs-chest-rims-referred-for-operation/">गालूडीह

: सबर बच्चे की छाती में फंसी कील, ऑपरेशन के लिए रिम्स रेफर
विभागाध्यक्ष डॉ विशेश्वर यादव ने कहा कि "स्वावलंबी भारत" की कल्पना बिना शिक्षा के नहीं किया जा सकता है. इसलिए सरकार ने शिक्षा पर जोर दिया गया है. भारत हर परिस्थिति से निपटने की शक्ति रखता है. इस अवसर पर बीएड सेमेस्टर फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रा शालिनी सुरेन, रंजना घोष, सृष्टि, लवली कुमारी, निकिता कुमारी ने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर बीएड की शिक्षिका डॉ पूनम ठाकुर,. प्रीति सिंह, प्रेमलता पुष्प, जया शर्मा, दीपिका कुजुर, इंदु सिन्हा, रानी सिंह व मोइत्री उपस्थित थी. मंच का संचालन वर्तिका कुमारी और सोनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन छात्रा सोनी सिंह ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही