Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती सप्ताह पर संगोष्ठी आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा को-ऑपरेटिव कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती सप्ताह के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथित के तौर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह, तुलसी भवन के सचिव प्रसेनजित तिवारी, को ऑपरेटिव के गवर्निंग बोर्ड के सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, महानगर के सेवार्थ विद्यार्थी के प्रमुख अभिषेक और कॉलेज अध्यक्ष राहुल मौजूद थे. सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-blows-conch-shell-for-renovation-of-birla-temple-in-kabul-town/">जमशेदपुर

: केबुल टाउन स्थित बिड़ला मंदिर के जीर्णोधार के लिए विधायक ने किया शंखनाद

बाल गंगाधर तिलक के विचारधारा से थे प्रेरित

प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि नानाजी देशमुख जैसे महामानव युग में एक बार ही जन्म लेते हैं. बीआईटीएस पिलानी जैसे संस्थान से पढ़ाई करने के बाद वह एक अच्छी नौकरी पा सकते थे, किंतु समाज के प्रति अपना जीवन समर्पित कर अपनी नौकरी छोड़कर संपूर्ण जीवन भारत के पिछड़े क्षेत्र की, उत्थान में लगा देना खुद में ही एक बहुत बड़ा विषय है. किसी भी लालच में ना आकर मंत्रिमंडल को ठुकरा देना उनकी उदारता को दर्शाता है. प्रसनजीत तिवारी ने कहा कि नानाजी देशमुख लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित हुए थे. उनसे प्रेरित होकर उन्होंने समाज सेवा और सामाजिक गतिविधियों में रुचि ली. आरएसएस के आदि सरसंघचालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार से उनके पारिवारिक सम्बन्ध थे. हेडगेवार ने नानाजी की प्रतिभा को पहचान लिया और आरएसएस की शाखा में आने के लिये प्रेरित किया था.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-blows-conch-shell-for-renovation-of-birla-temple-in-kabul-town/">जमशेदपुर

: केबुल टाउन स्थित बिड़ला मंदिर के जीर्णोधार के लिए विधायक ने किया शंखनाद

कार्यक्रम में यह थे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ प्रभात सिंह, विभाग संगठन मंत्री प्रताप सिंह, महानगर मंत्री अमन ठाकुर, पूर्व महानगर मंत्री नीलकमल सिंह, महाविद्यालय आईक्यूएसी के छात्र प्रतिनिधि दुर्गेश दयाल, दीपक प्रसाद, विष्णु साहू आदि कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही