Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जिला बार संघ एवं लॉयर्स डिफेंस के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को धालभूम क्लब सभागार मे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अधिवक्ताओं की समस्याएं विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. मौके पर अतिथि के रुप में जिला बार संघ जमशेदपुर तदर्थ समिति के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबास्ट, विशिष्ट अतिथि के रुप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सदस्य रिंकू भगत, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं जुडिशल एकेडमी काउंसिल के प्राध्यापक संजय कुमार पांडे, चाईबासा कंजूमर फोरम के मेंबर राजीव कुमार जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता एवं पूर्व पब्लिक प्रॉसिक्यूटर जयप्रकाश, अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन और अधिवक्ता विनीता मिश्रा मौजूद थी. सभी ने संविधान निर्माता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-ex-servicemen-council-celebrated-moirang-day/">जमशेदपुर
: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया मोइरंग दिवस
: एससी-एसटी-ओबीसी समन्वय समिति ने अंबेडकर जयंती पर निकाली अधिकार यात्रा
: भाजमो ने भुइयांडीह में बाबा साहेब को किया नमन [wpse_comments_template]
: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया मोइरंग दिवस
अधिवक्ताओं ने समस्याओं से कराया अवगत
कार्यक्रम में आज के परिवेश में अधिवक्ताओं की समस्या पर चर्चा हुई. जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने वकीलों की समस्याओं पर प्रकाश डाला. साथ ही कहा कहा कि निःसंदेह अधिवक्ताओं के समक्ष इन दिनों चुनौतियां आयी हैं. जिसका मिल जुलकर समाधान किया जाएगा. कार्यक्रम का संचालन परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया. साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए जारी निर्णय एवं निर्देशों पर प्रकाश डाला. कहा कि जिला बार संघ जमशेदपुर में एफिडेविट का फॉर्मेट जिला बार संघ के कार्यालय के द्वारा जारी हो, 10 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री अधिवक्ताओं की पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा की घोषणा की गई थी. इस स्कीम का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है. इसी तरह अधिवक्ता वेलफेयर पेंशन स्कीम में राज्य बार काउंसिल के द्वारा जो भी राशि आवंटित होती है उतनी ही राशि राज्य सरकार के द्वारा आवंटित होनी चाहिए. अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण के लिए सरकार से युवा अधिवक्ता प्रोत्साहन राशि का आवंटित होना चाहिए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sc-st-obc-coordination-committee-took-out-adhikar-yatra-on-ambedkar-jayanti/">आदित्यपुर: एससी-एसटी-ओबीसी समन्वय समिति ने अंबेडकर जयंती पर निकाली अधिकार यात्रा
कार्यक्रम में ये थे मौजूद
कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, राजीव रंजन, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, लालटू चंद्रा, रवींद्र कुमार, नीरज कुमार, संजीव कुमार झा, विद्युत नंदी, आशीष दत्ता, चंदन कुमार यादव, नवीन प्रकाश, चेतन प्रकाश, उत्तम कुमार, केशव सिंह, समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-paid-homage-to-babasaheb-in-bhuiandih/">जमशेदपुर: भाजमो ने भुइयांडीह में बाबा साहेब को किया नमन [wpse_comments_template]
Leave a Comment