Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में विश्व हिंदी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में मंगलवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर "हिंदी की वैश्विक स्थिति" विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ) सत्यप्रिय महालिक ने कहा कि भाषा साहित्य का विद्यार्थी वह होता है, जो अपने साथ-साथ दूसरों को भी समझता है. हम जितनी अधिक भाषाएं सीखेंगे, उतना ही अधिक संपर्क बढ़ेगा और उतनी ही अधिक संस्कृतियों को अधिक करीब से जानने का अवसर मिलेगा. हिंदी सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में जोड़नेवाली भाषा है और इस भाषा का ज्ञान भी कई भाषा संस्कृतियों से हमारा संबंध जोड़ देता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsdpl-union-welcomes-new-md-sandeep/">जमशेदपुर

: टीएसडीपीएल यूनियन ने नए एमडी संदीप का किया स्वागत

शिक्षकों व विद्यार्थियों ने रखे विचार 

हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो सुनीता गुड़िया, प्रो कंचन गिरी, प्रो सुदेना बनर्जी एवं प्रो हरेन्द्र पंडित ने हिंदी भाषा के इतिहास, महत्व, उपयोगिता तथा वैश्विक स्थिति पर अपने विचार रखे. विद्यार्थियों की ओर से अनमोल, स्नेहा, पार्वती, पूर्णिमा और संजू ने हिंदी भाषा को गौरवान्वित करती कविताओं का पाठ किया. संगोष्ठी का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो हरेन्द्र पंडित ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही