Search

 
 
 

Jamshedpur:  वरिष्ठ नागरिक समिति ने मानगो में व्याप्त गंदगी की सफाई की मांग की

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त गंदगी की सफाई की मांग को लेकर शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक समिति का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला. इस दौरान उनसे गंदगी की समस्या से निजात दिलाने की अपील की.

क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी अब डर्टी सिटी में तब्दील

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शिवपूजन सिंह ने बताया कि पूरे देश में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है. जमशेदपुर की नगर निकाय जेएनएसी एवं एमएमसी का सफाई को लेकर रिकॉर्ड पूरे देश में बेहतर है, जो गौरवान्वित करने वाला है. लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी के नाम से मशहूर शहर अब डर्टी सिटी में तब्दील हो गया है. विशेष कर मानगो क्षेत्र की स्थिति सबसे ख़राब है. पूरे मानगो से कचरा उठाव हो कर उसे गाड़ियों में जमा कर रखा जा रहा है. उसका निष्पादन पिछले कई सप्ताह से नहीं हो पा रहा है. मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति का इसे लेकर कोई होमवर्क ही नहीं है.

मानगो की चार लाख की आबादी प्रभावित

मानगो की लगभग चार लाख की आबादी त्राहिमाम कर रही है. दुर्गंध की वजह से लोगों का जीना मुहाल है, बदबू की वजह से कभी भी क्षेत्र में महामारी फैल सकती है. इतनी विकराल स्थिति होने के बावजूद मानगो नगर निगम के साथ-साथ जिला प्रशासन भी इस समस्या का निदान अब तक नहीं कर पाया है. उन्होंने उपायुक्त को याद दिलाया कि गत वर्ष नवंबर माह में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर सभी निकायों की बैठक हुई थी, जिसमें पूरे शहर से आह्वान किया था कि कचरे के विरुद्ध जन-आंदोलन चलायें. लेकिन, जिस प्रकार कचरा निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन का ढुलमुल एवं असंवेदनहीन रवैया है, इससे शहर की छवि खराब हो रही है.

48 घंटे बाद जन आंदोलन की चेतावनी

शिवपूजन सिंह ने बताया कि मानगो के कचरे का निष्पादन अगर 48 घंटे में नहीं होता है तो जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में जोरदार जन-आंदोलन किया जायेगा. इसकी पूरी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी. मानगो के लोगों के साथ टाटा स्टील पहले से सौतेला व्यवहार कर रही है. अब उसी राह पर जिला प्रशासन भी चल रहा है. 48 घंटे में अगर मानगो के कचरे का निष्पादन नहीं किया जाता है तो जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी. इसे भी पढ़ें : हाईटेक">https://lagatar.in/jharkhands-power-system-will-be-hi-tech-consumer-indexing-along-with-asset-mapping/">हाईटेक

होगी झारखंड की बिजली व्यवस्था, एसेट मैपिंग के साथ कंज्यूमर इंडेक्सिंग भी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही