Search

जमशेदपुर : न्यू बारीडीह में 160 मीटर ट्रैक वाले पार्क का वरिष्ठ नागरिक ने किया उद्घाटन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूएसआईएल द्वारा निर्मित न्यू बारीडीह पार्क का बुधवार को वरिष्ठ नागरिक सर्वेश्वर दत्त पांडेय ने उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया कि टाटा स्टील यूएसआईएल द्वारा 11 लाख की लागत से यह पार्क बनाया गया है. इस पार्क में एक हजार सागवान के वृक्ष, 50 नीम के वृक्ष सहित अन्य प्रकार प्रजाति के वृक्ष हैं. पार्क में वरिष्ठ लोगों के बैठने के लिए 10 बेंच लगाये गये हैं. पार्क में टहलने के लिए लगभग 160 मीटर का ट्रैक बनाया गया है. यहां पूर्व में टाटा स्टील यूआईएसएल ने सिर्फ पौधे लगाए थे जो बाद में जंगल का रूप ले लिया था. लाइट की व्यवस्था नहीं होने की वजह से शाम के बाद यहां अंधेरा रहता था. इस जंगल में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था. ऊंची दीवार होने की वजह से पुलिस की नजर यहां नहीं जाती थी. यहां लाइट लगाने का मुद्दा टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगातार न्यूज ने उठाया था. [caption id="attachment_661313" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/NEW-BARIDIH-PARK.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पार्क में उपस्थित टाटा स्टील के कमेटी मेंबर अश्विनी कुमार मिश्रा, सत्येंद्र पांडेय व अन्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-five-players-left-for-dehradun-for-senior-national-taekwondo-competition/">चक्रधरपुर

: सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए पांच खिलाड़ी देहरादून हुए रवाना
तत्कालीन एमडी तरुण डागा ने इसी जांच कर लाइट लगाने का आश्वासन दिया था. इसके बाद यहां लाइट लगाकर और अन्य सुविधाएं मुहैया करवा कर इसे पार्क का रूप दे दिया गया. अब असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी नहीं लगता है. इससे कॉलोनी वासियों को परेशानी भी दूर हो गई. उद्घाटन समारोह में आनंद राव, सत्येंद्र पांडे, बीके सिंह, बीके मिश्रा, एसएसपी श्रीवास्तव, यूएस मिश्रा, अरविंद पांडेय, तेजू लाल मौर्या, काली महतो, रामप्यारे प्रसाद, बीके शर्मा, सुखदेव शर्मा, अमरिंदर सिंह, एके सिंह, जनार्दन प्रसाद, रघुवंश सिंह, दीपक कुमार, कृष्णा गोराई, एल एन सिंह और जेपी चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//