Search

 
 
 

जमशेदपुर : वरिष्ठ नागरिक समिति बुजुर्गों के लिए जल्द शुरू करेगी पायलट प्रोजेक्ट

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति शहर वासियों के लिए नई योजना की शुरुआत करने जा रही है. योजना के तहत शहर के असहाय, लाचार एवं असमर्थ वरिष्ठ नागरिकों को समिति की ओर से मानवीय सहयोग उपलब्ध कराई जाएगी. उक्त जानकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिव पूजन सिंह ने बुधवार को गांधी घाट में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि समिति द्वारा शहर के 19 थानों में थानावार टीम गठित की जाएगी और एक हेल्पलाइन नंबर जारी की जाएगी. इस पर लोग सहायता के लिए संपर्क कर सकेंगे. टीम के सदस्यों की जानकारी समिति के साथ स्थानीय थाने में भी दर्ज होगी ताकि किसी प्रकार की परेशानी होने पर अविलंब संपर्क किया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cdp-recognizes-tata-steel-as-supplier-engagement-leader-for-the-third-time/">जमशेदपुर

: सीडीपी ने टाटा स्टील को तीसरी बार ”सप्लायर एंगेजमेंट लीडर” के रूप में दी मान्यता

एरिया वाइज होगी वालंटियर्स की तैनाती

उन्होंने बताया कि न्यूनतम शुल्क पर शहर के असहाय एवं लाचार वरिष्ठ नागरिकों को सहायता प्रदान की जाएगी. समिति की ओर से ली जाने वाला शुल्क निजी व्यक्तियों की तुलना में काफी कम और सुरक्षित भी होगा. एसपी सिंह ने बताया कि आए दिन देखा जाता है कि लाचार, बेबस, बुजुर्ग एवं असहाय लोग ठगी के शिकार होते हैं. उनके घर पर बाल-बच्चे या रिश्तेदार नहीं होने पर दूसरों की मदद लेते हैं, जो जाने-अनजाने में उन्हें ठगी का शिकार बनाते है. वरिष्ठ नागरिक समिति ने एरिया वाइज वॉलंटियर्स की तैनाती करने की योजना बनाई है. शुरुआती दौर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस योजना को चलाया जाएगा. सफल होने पर पूरे जिले में इसे लागू किया जाएगा. समिति के सदस्य थाना के साथ सामंजस्य स्थापित कर इस योजना को संचालित करेंगे. इस अवसर पर यमुना तिवारी, राम कृष्ण उपाध्याय, जैन अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, अनिता सिंह, सुष्मिता सरकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही