Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी झा का निधन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर के जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी झा का रविवार की रात निधन हो गया. वे पुरानी गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे. अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली. मौके पर उनकी चिकित्सक पुत्री विजया झा समेत परिवार के सभी लोग मौजूद थे. डॉ. एसपी झा 1968 में आरएमसीएच से एमबीबीएस करने के बाद चिकित्सा के पेशे में आए थे. टीएमएच में लंबे समय तक सेवा देने के बाद वे रिटायर हुए थे. हालांकि मानद प्रोफेसर के रुप में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भी उन्होंने सेवा दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vice-chancellor-of-womens-university-dr-anjila-gupta-met-mla-saryu-rai/">जमशेदपुर

: महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.अंजिला गुप्ता ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात

आईएमए के सचिव एवं अध्यक्ष रह चुके थे

डॉ. एसपी झा चिकित्सा पेशे में काफी लोकप्रिय थे. चिकित्सकों की संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (जमशेदपुर चैप्टर) में वे सचिव एवं अध्यक्ष की जिम्मेवारी निभा चुके थे. साथ ही पेडियाट्रिक एसोसिएशन में भी कई पदों पर रह चुके थे. उनके निधन से जमशेदपुर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-student-ajsu-demanded-to-hold-university-student-union-elections-pending-for-years/">जमशेदपुर

: छात्र आजसू ने वर्षों से लंबित विवि छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही