Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कूदा में हुआ सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता

Jamshedpur (Sunil Pandey) : रविवार को कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कूदा (कन्या) में सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के बैनर तले एक दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ फीता काटकर तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार, कुकड़ू प्रखंड के उप प्रमुख मोहम्मद एकराम, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव अखिलेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. इस कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता में अंडर -15 बालक एवं बालिका वर्ग के दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिसमें ट्रायल प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-krida-bhartis-summer-camp-from-14-children-of-5-to-14-years-will-be-able-to-participate/">जमशेदपुर

: क्रीड़ा भारती का समर कैंप 14 मई से, 5 से 14 वर्ष के बच्चे ले सकेंगे भाग

13 मई को रांची में आयोजित होगी प्रतियोगिता

सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 13 मई 2023 को रांची के होटवार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. वहां चयनित होने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इधर प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद, पूर्व में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुके खिलाड़ियों को सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के द्वारा ट्रैक शूट देकर सम्मानित भी किया गया. मौके पर सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष सुरेश नारायण चौधरी, मधुश्री महतो जिला परिषद सरायकेला खरसावां,प्रशिक्षक लक्ष्मण महतो, बलराम महतो, प्रकाश सिंह मुंडा, एएसआई रंजीत प्रसाद, कृष्णा चंद्र महतो, राजमंगल सिंह मुंडा, कमल सिंह मुंडा, साईंनाथ महतो, विंदुमती सिंह मुंडा, नीरज कुमार, रोहित कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-stoppage-of-janshatabdi-express-at-sini-station-will-start-from-may-8-arjun-munda-will-flag-off/">चांडिल

: सिनी स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस का 8 मई से शुरू होगा ठहराव, हरी झंडी दिखाएंगे अर्जुन मुंडा

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

फ्री स्टाइल बालक वर्ग में गुरुपदों सिंह मुंडा (38 किग्रा.), सुचनंद महतो (41 किग्रा.), विश्वजीत महतो (48 किग्रा.), ग्रीको रोमान स्टाइल बालक वर्ग में भागीरथ महतो(38 किग्रा.), प्रताप चंद्र महतो (41 किग्रा), फ्री स्टाइल बालिका वर्ग में स्वीटी कुमारी (33 किग्रा.) सरिता महतो (36 किग्रा.), मोनिका महतो (39 किग्रा.), प्रियंका महतो (42 किग्रा.), लक्की रानी महतो (46 किग्रा.)  नमिता तंतुबाई (50 किग्रा.) काजल कोइरी (54 किग्रा.) शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hundreds-of-people-including-the-union-minister-participated-in-tirupati-balajis-anna-prasadam/">जमशेदपुर

: तिरुपति बालाजी के ‘अन्न प्रसादम्’  में केंद्रीय मंत्री समेत शामिल हुए सैकड़ो लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही