Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए सरायकेला-खरसावां जिले की टीम का हुआ चयन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : 17 वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सरायकेला-खरसावां की खो-खो टीम का चयन रविवार को गम्हरिया स्थित टीजीएस कालोनी मैदान स्थित अरूणोदय क्लब में किया गया. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता गुमला जिले के प्रखण्ड सिसई के अंतर्गत माघी बालिका उच्च विधालय में 14 जुलाई से 16 जुलाई 2023 तक होना होना है. चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सीनियर राष्ट्रीय खो-खो समेत कबड्डी एवं कुश्ती के खिलाड़ी रह चुके संतोष सिंह ने किया. संतोष सिंह वर्तमान में टीजीएस कंपनी में कार्यरत हैं. चयन प्रतियोगिता में सरकारी और गैर सरकारी उच्च विद्यालयों एवं  विभिन्न क्लबों के 46 पुरुष एवं 36 महिला खिलाड़ियों के साथ चार पुरुष टीम एवं चार महिला टीमों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-added-intellectuals-in-sampark-se-support-program/">आदित्यपुर

: भाजपा ने संपर्क से समर्थन कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों को जोड़ा

महिला व पुरूष की 15-15 सदस्यीय टीम जाएगी गुमला

सरायकेला-खरसावां खो-खो संघ की ओर से गुमला में होने वाले राज्यस्तीय प्रतियोगिता के लिए जिले से 15 महिला व 15 सदस्यीय पुरुष टीम को भेजा जाएगा. इसके लिए रविवार को दोनों वर्ग की 24-24 खिलाड़ियों का चयन किया गया. तीन दिनों तक सभी खिलाड़ी अरूणोदय क्लब में रहकर अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगी. जिसमें 15 महिला एवं 15 सदस्यीय पुरूष टीम को 13 जुलाई को गुमला भेजा जाएगा. इससे पहले जिन टीमों का चयन किया गया. उनमें पुरूष टीम से प्रथम अरुणोदय क्लब प्रथम,   द्वितीय स्थान सनराइजर टीम , तृतीय स्थान ब्लैक पैंथर एवं  चौथा स्थान पिंक डायमंड ने प्राप्त किया. जबकि      महिला टीम में प्रथम स्थान अरुणोदय क्लब, द्वितीय स्थान पिंक डायमंड, तृतीय स्थान सनराइजर तथा  चौथा स्थान ब्लैक डायमंड की टीम रही.प्रतियोगिता के संचालन सरायकेला-खरसावां जिला खो-खो संघ के महासचिव अखिलेश्वर प्रसाद, प्रशिक्षक सुरेश नारायण चौधरी एवं अजीत सोरेन, नीरज, माइकल, राजेश, रवि, श्याम जीत मंगल, बलराम, विकास, विनीता मुर्मू के द्वारा किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-government-of-jharkhand-is-the-test-of-governance-and-opposition-is-not-true-to-its-role-saryu-rai/">जमशेदपुर

: झारखंड सरकार शासन की कसौटी और विपक्ष अपनी भूमिका पर खरा नहीं- सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही