Search

 
 
 

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ का अंडर 15 बालक- बालिका वर्ग का चयन प्रक्रिया 7 को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सरायकेला-खरसावां जिले के कुश्ती में  रूचि रखने वाले बालक एवं बालिकाओं का चयन 7 मई को कुकरू प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (कन्या) के प्रांगण में किया जाएगा. चयन में सफल प्रतिभागियों का अंतिम ट्रायल 13 मई को रांची स्थित होटवार खेल मैदान में होगा. सुबह 9:00 बजे से किया जा रहा है ! झारखंड बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं बालिका फ्री स्टाइल राज्य स्तरीय झारखंड राज्य कुश्ती संघ प्रतियोगिता के लिए उक्त चयन किया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ के सचिव अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि इससे पहले अंडर 20 वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन किया गया था. चयन में सफल उम्मीदवार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-those-advocating-ban-on-bajrang-dal-peep-into-their-own-backyard-pappu-upadhyay/">जमशेदपुर

: बजरंग दल पर बैन लगाने की वकालत करने वाले अपने गिरेबां में झांके – पप्पु उपाध्याय

मेडिकल व पैरेंटल सर्टिफिकेट लाना जरूरी

अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी सरायकेला-खरसावां जिले का होना चाहिए. अपने साथ वे अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो, मेडिकल सर्टिफिकेट एवं पैरंटरल सर्टिफिकेट लेकर आएंगे. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजक सुनील कुमार सिंह (अध्यक्ष) एवं कुकरू प्रखंड उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण महतो, कार्यकर्ता सुरेश नारायण चौधरी, बलराम महतो आदि तत्परता से लगे हुए हैं. प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 96938 21895  एवं 9939711620 पर संपर्क कर सकते है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-footpath-encroachment-residents-forced-to-walk-on-roads/">जमशेदपुर

: फुटपाथ का अतिक्रमण, सड़कों पर चलने को मजबूर शहरवासी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही