Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सरायकेला खरसावां की महिला-पुरूष टीम ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : 17 वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सरायकेला-खरसावां जिले की टीम (महिला-पुरूष) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता का आयोजन जो गुमला जिले के सीशई स्थित माघी बालिका उच्च विद्यालय में किया गया था. जिसमें जिले की महिला टीम ने रांची डे बोर्डिंग टीम को 07 पॉइंट से हराया. जबकि पुरुष वर्ग की टीम ने बोकारो जिला टीम को फाइनल मुकाबले 01 पॉइंट से हारकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में पुरुषों में मंगल सवाईया एवं महिला वर्ग में लक्ष्मी सोरेन को बेस्ट चेजर का अवॉर्ड मिला. खो-खो संघ से इस प्रतियोगिता में टीम के साथ कोच के रूप में सुरेश नारायण चौधरी एवं अखिलेश्वर प्रसाद शामिल हुए. दूसरी ओर दोनों टीमों के अच्छा प्रदर्शन पर सरायकेला खरसावां जिला खो-खो एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष रणबीर सिंह, तोष सिंह, मनीष कुमार, श्याम किशोर, जगबंदु महतो, अनिल झा, मुरारी झा टीम को बधाई एवं खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-by-protesting-at-the-district-headquarters-the-ajsu-party-made-many-serious-allegations-against-the-government/">जमशेदपुर

: जिला मुख्यालय पर धरना देकर आजसू पार्टी ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

टीम में यह खिलाड़ी थे शामिल

पुरुष वर्ग में नीरज कुमार ,राजेश लोहरा, पर्सन मंडल, रवि हेम्ब्रम, राजु सरदार, महेश सरदार, विकास मुर्मू, रोहित गुप्ता, बलराम हांसदा, श्यामजीत सोरेन, विशाल मुर्मू, माइकल मार्डी, विजय सिंह मुंडा, लखन सवइयां , बीर सिंह हांसदा शामिल थे. जबकि महिला वर्ग में रीना बास्के, पूजा मुर्मू, पंसुरी मार्डी, तुलसी सोरेन, बबली टूडू, रौशनी मुर्मू, नेहा मार्डी, पूजा मुर्मू, ममता कुमारी, अलादी, लक्ष्मी सोरेन, चंचला सरदार, सुहागी मुर्मू, सुभद्रा मुर्मू, सुभाषणी टुडु, शांति टुडु एवं कोच के रुप में मनीषा महतो शामिल थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-training-camp-of-jmm-workers-in-patmada-many-accepted-the-membership-of-the-party/">जमशेदपुर

: पटमदा में झामुमो के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कईयो ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही