Search

 
 
 

जमशेदपुर : तनाव के बीच सरायकेला-ओडिशा बाइपास का काम शुरू

 

ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए सैकड़ों पुलिस के जवान तैनात

Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के तीतिरबिला में सरायकेला-ओडिशा मार्ग पर शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने बाईपास का काम शुरू करवा दिया है. हालांकि ग्रामीणों के भारी विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की है. इधर, जिला प्रशासन की सख्ती को देखते ही ग्रामीण भी सहम गए हैं. ग्रामीणों ने एक बार फिर वार्ता का प्रस्ताव जिला प्रशासन के पास रखा, पर जिला प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें लौटा दिया. तीतिरबिला गांव से एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सरायकेला एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति से मुलाकात की थी. ग्रामीणों ने अधिग्रहण और  800 मीटर बाइपास सड़क निर्माण कार्य रोकने की मांग की थी.

प्रशासन से नक्शा व कागजात की मांग

मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों का प्रतिनिधित्व कर रहे माणिक महतो ने बताया कि सड़क एवं बायपास रोड निर्माण संबंधित नक्शा एवं कागजात की मांग प्रशासन से की गई है, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया है. इन्होंने पांचवीं अनुसूची क्षेत्र और पेसा कानून का भी हवाला देकर सड़क निर्माण भूमि अधिग्रहण कार्य को रोके जाने की बात कही. इधर, अधिग्रहण कार्य को बाधित करने के आरोप में तितिरबिला गांव के सात नामजद समेत 130 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

यह है मामला

मालूम हो कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने बाइपास निर्माण कार्य का विरोध शुरू किया था. इसको लेकर प्रशासन ने जमकर लाठियां भांजी थी, जिसमें कई ग्रामीण घायल हो गए थे. इस सड़क के बनने से झारखंड से ओडिशा मार्ग तक पहुंचने में लोगों को सहूलियत होगी. ग्रामीणों का कहना है कि बगैर ग्रामसभा से अनुमति लिए यहां काम किया जा रहा है. यह उनके पुरखों की जमीन है. यहां पारंपरिक पूजा पाठ की जाी है. फिलहाल जिला प्रशासन ने काम तो शुरू कर दिया है, मगर तनाव बरकरार है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-execution-of-42-cases-in-special-lok-adalat/">जमशेदपुर

: विशेष लोक अदालत में 42 मामलों का निष्पादन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही