Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ गोलमुरी में 10 साल सेवा देने वालों को मिला सर्विस अवॉर्ड

 
Jamshedpur : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान गोलमुरी में संस्थान द्वारा `सर्विस अवॉर्ड` समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 10 वर्ष संस्थान में पूरा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के डिप्टी जेनरल मैनेजर (स्किल डेवलपमेंट) सुधांशु के पाडी, बीएनटीसी के प्राचार्य वेद प्रकाश, टाटा मोटर्स के लर्न एंड अर्न के प्रिंसिपल प्रवीण मेडर और अन्य गणमान्य उपस्थित थे. इस अवसर पर डिप्टी जेनरल मैनेजर सुधांशु के पाढ़ी ने कहा कि देश में तकनीकी शिक्षा का बेहतर माहौल है. ऐसे में छात्र-छात्राएं सकारात्मक दृष्टिकोण व समय की मांग के अनुरूप अपने आपको तैयार करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-conference-postponed-due-to-opposition-to-agneepath-plan/">जमशेदपुर

: अग्निपथ योजना का विरोध के कारण एआईडीएसओ का सम्मेलन स्थगित
समारोह का आरंभ एनटीटीएफ गोलमुरी की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. एनटीटीएफ की छात्रा अवनी (E1) ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. समारोह में 10 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रकाश मेडर ने कहा कि किसी भी संस्थान की नींव उसके कर्मचारी होते हैं. वहीं बीएनटीसी के प्राचार्य ने इस संस्थान में 10 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/aisa-calls-jharkhand-bandh-on-june-19-against-agneepath-scheme/">अग्निपथ

योजना के खिलाफ आइसा ने 19 जून को झारखंड बंद बुलाया

इन्हें किया गया सम्मानित

समारोह में 10 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जिसमे रमेश राय,लक्ष्मण सोरेन, मृणमय कुमार महतो, नेहा, मंजर रसूल खान, मनीष कुमार, अयान भट्टाचार्जी को सर्विस अवार्ड दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही