Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : “सेवा ही लक्ष्य” ने नेताजी की जयंती पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): सामाजिक संस्था सेवा ही लक्ष्य के द्वारा सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. परसुडीह के हलुदबनी स्थित सिदो कान्हू चौक में सेवा ही लक्ष्य के कार्यालय में आयोजित हुई इस शिविर में काफी संख्या में लोग शामिल हुए और स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य पूर्णिमा मल्लिक एवं सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मल्लिक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष नेताजी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. लेकिन पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण इस प्रकार का आयोजन नही हो पाया था. इस बार भव्य तरीके से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्त दान किया. शिविर में 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. इमौके पर मुख्य रूप से जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, गोविंदपुर वार्ड सदस्य परितोष सिंह, समाज सेविका पूर्वी घोष तथा कई गणमान्य लोग इस रक्तदान शिविर में उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kishor-sangh-celebrated-the-birth-anniversary-of-netaji-subhash-chandra-bose-in-rupushkundi/">चाकुलिया

: रूपुषकुंडी में किशोर संघ ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही