Search

 
 
 

Jamshedpur : प्रभु की कृपा से ही होता है सेवा कार्य, बुजुर्गों का आशीर्वाद बेशकीमती-काले

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम निरंतर जारी है. मंगलवार को जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए बांवरी बस्ती, लकड़ी टाल, कानू भट्टा, नंदनगर, भुइंयाडीह, गढ्ढा बस्ती, रोड नं 1, 2, 3, 5 बागूनहातु सहित अन्य कई क्षेत्रों में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए.

बुजुर्गों के सम्मान से ही समाज बदलाव होगा: काले

मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि जब तक हम अपने बुजुर्गों का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक हम समाज में सच्चे बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते. इस कंबल वितरण कार्यक्रम के जरिए प्रयास है कि बुजुर्गों और अन्य जरूरतमंदों को राहत मिल सके और हम उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकें. प्रभु की कृपा से ही सेवा कार्य होता है. बुजुर्गों का आशीर्वाद बेशकीमती है.

यह थे उपस्थित

इस अवसर पर शशि बीर राणा, अनुभव सिन्हा, सुरेन्द्र मास्टर, रविन्द्र मास्टर, सुभाष प्रमाणिक, राजू कालिंदी, राजेश शर्मा, पंचानंद, बनारसी, अर्जुन राव, दीपक सिंह,‌अनुप तिवारी, बिभाष मजुमदार, रिंकी देवी, लख्खिकांत घोष, मुकुल दास टींकू सरदार, राजू रजक, अमित ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-is-a-dealer-of-lies-wants-to-impose-his-mistakes-on-me-banna-gupta/">Jamshedpur

:  सरयू राय झूठ के सौदागर, अपनी गलतियां मुझ पर थोपना चाहते हैं- बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही