Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुरुनानक स्कूल में गुरुद्वारा के सेवादार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो स्थित गुरुद्वारा बस्ती स्थित गुरुनानक हाई स्कूल परिसर में मानगो गुरुद्वारा के सेवादार योगेंद्र सिंह (73) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. योगेंद्र का शव रविवार को स्कूल परिसर से सीढ़ी के रेलिंग में लटका पाया गया. सुबह गुरुद्वारा के कर्मचारियों ने शव देखा और इसकी सूचना गुरुद्वारा कमिटी को दी. इधर, सूचना पाकर मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. योगेंद्र ने अपनी पगड़ी से फांसी लगाई थी. वह साकची गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला था और बीते 28 सालों से मानगो गुरुद्वारा में सेवादार का काम करता था. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-on-bjp-mps-statement-of-400-seats-pm-modis-ultimate-goal-is-to-destroy-the-constitution/">राहुल

गांधी ने भाजपा सांसद के 400 सीट वाले बयान पर कहा, पीएम मोदी का अंतिम लक्ष्य संविधान को खत्म करना है…
कर्मचारियों ने बताया कि कई बाद योगेंद्र के परिजन उसे ले जाने के लिए आए पर योगेंद्र कभी अपने परिजनों से साथ घर वापस नहीं गया. वह काफी मन लगाकर गुरुद्वारा में सेवा करता था. उसका शव मिलने से गुरुद्वारा में शोक की लहर दौड़ गई है. योगेंद्र ने आत्महत्या क्यों की इसकी जानकारी कर्मचारी नहीं दे पा रहे है. फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही