Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में सात गोवंशीय पशु बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit kumar) : परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर से शनिवार दोपहर पुलिस ने सात गोवंशीय पशु को बरामद किया है. सभी पशुओं को बांधकर रखा गया था. पुलिस ने आस पास मौजूद लोगों से पशुओं के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया पर पशुओं का कोई भी मालिक सामने नहीं आया. सभी पशुओं को कलियाडीह गौशाला भेज दिया गया है. जानकारी देते हुए परसुडीह थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ गोवंशीय पशुओं को रखा गया है. सूचना पाकर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और सभी पशुओं को बरामद किया. सभी पशु लावारिस हालत में पाए गए हैं. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-university-placement-cell-lax-in-providing-employment-to-students/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : छात्रों को रोजगार दिलाने में विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल फिसड्डी

पशुओं का वध करने की थी तैयारी

थाना प्रभारी ने बताया कि संभवतः पशुओं को कसाइयों द्वारा वध करने के उद्देश्य से रखा गया था. आस पास के लोगों ने भी किसी तरह की जानकारी नहीं दी है. फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में है जिसने उन पशुओं को वहां बांधा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही