Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षा के लिए बनाए गए सात केंद्र,परीक्षा 23 अगस्त से

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा 2019-22 सत्र के छह सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पूरे कोल्हान में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जबकि केवल जमशेदपुर में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए है. इसमें करीम सिटी कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज, वर्कर्स कॉलेज, को-ऑपरेटिव कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, एबीएम कॉलेज, जेकेएस कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. ग्रेजुएट कॉलेज को होम सेंटर बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-ho-samaj-team-leaves-for-delhi-to-participate-in-picketing/">चाईबासा

: आदिवासी हो समाज की टीम धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

परीक्षा से संबंधित तैयारी पूरी 

इस संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने बताया कि स्नातक की परीक्षा 23 अगस्त से शुरू होगी जो 23 सितंबर तक चलेगी. वहीं स्नात्तकोतर की परीक्षाएं एक सितंबर से शुरू होगी जो 14 सितंबर तक चलेगी. जहां स्नातक के छह सेमेस्टर की सभी परीक्षा प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी. जबकि स्नात्तकोतर की एस सेमेस्टर की सभी परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित की जाएंगी. विद्यार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि सभी कॉलेजों को भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा संबंधित तैयारी पूरी कर ले. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए कॉलेज प्रशासन को निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें :">https://lagatar.in/gua-children-of-dav-public-school-gua-took-out-a-rally-regarding-the-tricolor-campaign-at-har-ghar/">

 गुवा : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के बच्चों ने निकाली रैली 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही