Search

 
 
 

जमशेदपुर : ब्रह्माकुमारी का सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 25 जुलाई से

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : ब्रह्माकुमारी जमशेदपुर द्वारा 25 जुलाई से 31 जुलाई तक श्रीराम मंदिर बिष्टुपुर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है. इस साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रत्येक दिन अलग-अलग विषयों पर ब्रह्माकुमारी रोजयोगिनी कंचन दीदी प्रवचन करेंगी. कथा श्रवण का महत्व और आत्मदर्शन, परमात्मा दर्शन, सृष्टि प्रकाश, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण लीलाओं का आध्यात्मिक परिप्रेक्ष्य, स्वंयवर एवं सुदामा चरित्र पर प्रवचन होगा. अंतिम दिन हवन किया जाएगा. श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शाम को 4.30 से 7.30 बजे तक होगा. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-woman-hanged-herself-police-engaged-in-investigation/">बोकारो

: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

तनावमुक्त जीवन जीने की बताई जाएगी कला

वहीं, तनावमुक्ति के लिये मेडिटेशन अनुभूति शिविर का आयोजन 26 से 31 जुलाई तक किया जाएगा. तनावमुक्ति शिविर में लोगों को तनावमुक्त जीवन जीने की कला बताई जाएगी. स्‍वयं को कैसे पहचाने, राजयोग मेडिटेशन, परमात्मा अनुभूति और सृष्टि नाटक चक्र के संबंध में लोगों को बताया जाएगा. तनावमुक्ति शिविर का आयोजन 26 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 7 से 9.30 बजे तक होगा. इसे भी पढ़े : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-firing-in-land-dispute-one-person-seriously-injured/">साहिबगंज

: जमीन विवाद में फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही