Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : वर्कर्स कॉलेज में शुक्रवार से सात दिवसीय समर कैम्प का शुभारंभ हुआ. यह समर कैम्प प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा. 8 जून को इसका समापन होगा. इस बीच प्रतिदिन एक-एक घंटे के तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, स्पोकेन इंग्लिश, म्यूजिक थेरेपी, गाइडेंस एंड काउंसलिंग, मैजिक शो इत्यादि विषयों से संबंधित सत्र होंगे. कैम्प के पहले दिन पहले सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर समर कैंप की शुरुआत की. समर कैम्प के प्रभारी, हिन्दी विभाग के प्रो. हरेन्द्र पंडित ने सभी का स्वागत किया एवं समर कैंप के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bihar-minister-and-jharkhand-state-president-will-participate-in-jdu-workers-conference-in-chaibasa-on-3/">जमशेदपुर

: चाईबासा में जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन 3 को, बिहार के मंत्री व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लेंगे हिस्सा

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

दूसरे सत्र में प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने प्रतिभागियों को कई उदाहरणों एवं अपने अनुभवों के द्वारा व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी. तीसरे सत्र में वोकेशनल विभाग के प्रो. अमित कुमार मेहता ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक अंग्रेजी ज्ञान की वृद्धि के लिये स्पोकेन इंग्लिश के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. समर कैम्प को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया. इस कैंप भाग लेने के के लिए दर्जनों विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन करवाया है. शनिवार को कैम्प के दूसरे दिन प्रथम सत्र में विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों के बारे में प्रतिभागियों को बताया जाएगा जिसे सामान्य रूप से अंधविश्वास मान लिया जाता है. दूसरा सत्र में स्पोकेन इंग्लिश का आयोजित किया जाएगा. तीसरा सत्र में म्यूजिक थेरेपी का आयोजित किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही