Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में सात दिवसीय समर कैम्प आरंभ

 

सकारात्मक विचारों से मिलती है सफलता : प्राचार्य

Jamshedpur : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में शुक्रवार को सात दिवसीय समर कैंप आरंभ हुआ. कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने दीप प्रज्जवलित कर कैंप की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए पाठ्यक्रम के साथ-साथ अन्य गतिविधियां भी बहुत जरूरी हैं. समर कैंप विद्यार्थियों की पढ़ाई के अलावा ज्ञान प्राप्ति का एक महत्त्वपूर्ण साधन है. इस कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर प्रो हरेंद्र पंडित ने समर कैंप के दौरान होनेवाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. इस अवसर पर प्रो. अनिलचंद्र दास, प्रो. सुभाषचंद्र दास एवं प्रो शोभा मुवाल ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम का संचालन प्रो. हरेंद्र पंडित तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम प्रभारी डॉ वाज़दा तबस्सुम ने किया. द्वितीय सत्र में पर्सनालिटी डेवेलपमेंट पर एक कार्यशाला हुई. इसमें प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी.

गुणों को प्राथमिकता देनी चाहिए

प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने सेलिब्रिटीज का उदाहरण देते हुए बताया कि सुंदरता सफलता का पैमाना नहीं है. गुणों को प्राथमिकता देनी चाहिए. क्योंकि गुण ही मनुष्य को आगे बढ़ाने में सहायक होते हैं. आत्मविश्वास से युक्त, मिलनसार, विनम्र और विचार से सकारात्मक रहें, तो कार्य आसानी से सिद्ध होता है. इस अवसर पर डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ अनिल चंद्र पाठक, प्रो सुभाष चंद्र दास, डॉ संगीता कुमारी, प्रो राफिया बेगम, डॉ मोनीदीपा दास, डॉ मीतू आहूजा,कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रविवार को कैंप के दूसरे दिन योग, खेल, स्पोकेन इंग्लिश और रिज्यूम राइटिंग की कार्यशाला होगी. यह शिविर 13 जून तक प्रतिदिन सुबह 8:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा. इसे भी पढ़ें-रॉकमैन">https://lagatar.in/rockman-premier-league-challengers-beat-supergiants/">रॉकमैन

प्रीमियर लीगः चैलेंजर्स ने सुपरजॉयंट्स को हराया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही