Search

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में रविवार को सात घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विद्युत विभाग के मानगों अवर प्रमंडल के मानगो अवर प्रमंडल के डिमना और चेपापूल पारडीह फीडर के संपूर्ण क्षेत्र में रविवार(19 मार्च) को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उक्त जानकारी सहायक अभियंता अमरजीत प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया कि तारों की मरम्मत एवं बिजली तार पर लटके हुए पेड़ की टहनियों को काटने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन लिया गया है. गर्मी के दिनों आने वाली परेशानियों को देखते हुए लगातार मरम्मतीकरण एवं दुर्घटना से बचने के लिए पेड़ की टहनियों की कटाई के कार्य किए जा रहे है. वहीं पुराने तारों को बदला भी जा रहा है. उन्होंने शटडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त करते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-view-of-hindu-new-year-and-ram-navami-special-officer-of-jnac-held-a-meeting-gave-instructions/">जमशेदपुर

: हिंदू नववर्ष व राम नवमी को देखते हुए जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने की बैठक, दिए निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp