Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुलिस मुठभेड़ में हथियार के साथ सात बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : घाटशिला में गुरुवार शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड़ में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधियों में उलीडीह का साजन मिश्रा, सरायकेला की कपाली का शाहिद खान उर्फ शहजादा, एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा का रोहित कुमार गुप्ता उर्फ रोहित सेठबाज व शिवरंजन यादव उर्फ शिवपूजन, बिरसानगर का तापस दास, एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा का गोरांगो पुष्टि और मानगो पारडीह का दिव्यांशु ओझा शामिल है. पुलिस ने इनके पास से चार पिस्तौल, कई राउंड जिंदा कारतूस समेत घटना स्थल ने खोखा और पिलेट बरामद किया है. वहीं पुलिस ने घटना स्थल से अपराधियों की दो कार भी बरामद की है. पुलिस ने शुक्रवार को सभी बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जल भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-issue-of-security-was-discussed-in-the-committee-meeting-of-tata-motors-workers-union/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमीटी मीटिंग में सुरक्षा के मुद्दे पर हुई चर्चा

एक बदमाश को लगी थी गोली

जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी घाटशिला के कापागौड़ा स्थित एक ढाबे में किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है. सूचना पाकर एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई. पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी पांच राउंड फायरिंग की जिसमें से एक गोली साजन मिश्रा के पैर में लगी. पुलिस ने सभी अपराधियों को जेल भेज दिया है. एसएसपी के अनुसार साजन मिश्रा और रोहित सेठबाज के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही