Search

 
 
 

Jamshedpur : शौर्य संस्था के सहयोग से सात साल के बच्चे को मिली नई जिंदगी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बर्मामाइंस मुखी बस्ती के रहने वाला बालक साहित मुखी की पेट से बाहर निकल आयी आंत का शुक्रवार को सफल ऑपरेशन डॉ. अभिषेक ने किया. ऑपरेशन होने से बच्चे को नयी जिंदगी मिली. इसके लिए भाजपा नेता व शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने पहल की. बच्चा अपेंडिक्स की बीमारी से ग्रसित था. जिसका आपरेशन अप्रैल माह में रांची के रिम्स में किया गया. इस दौरान डॉक्टर ने आपरेशन कर पेट की दांई ओर मल त्यागने के लिए एक छोटा छेद कर दिया. परंतु अचानक गत 21 अगस्त को खेलते हुए उस छेद से बच्चे की आंत बाहर निकल आयी और बच्चे की जान पर बन आयी. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chaibasa-free-cancer-screening-and-awareness-camp-organized/">Chakradharpur

: सत्ता का सुख भोगने वालों को अपने वोट से करें बाहर – जयराम महतो
इसकी जानकारी मिलने के बाद अमरजीत सिंह राजा ने डॉ. अभिषेक से संपर्क किया. बच्चे के पिता का निधन हो चुका है. मां दूसरों के घरों में काम करके परिवार चलाती है. महिला की दयनीय स्थिति को देखते हुए डॉ. अभिषेक तैयार हो गए. उन्होंने डॉ सौम्या घोष, डॉ एच आई पांडेय के साथ मिलकर बच्चे का सफल आपरेशन कर उसे नया जीवन दान दिया. बच्चे की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने इसके लिए अमरजीत सिंह राजा, डॉ अभिषेक एवं शौर्य संस्था का आभार प्रकट किया. बच्चे को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. इस मौके पर मुख्य रूप से सुभाष मुखी, तेजिंदर सिंह जोनी, बिनोद गुप्ता, उमेश गिरी, रोशन सिंह, बंटी सिंह, राहुल कर्मकार, संजय शर्मा, सागर गुप्ता,विशाल उपाध्याय, किशोर साहू, गुरबिंदर सिंह एवं अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही