Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोविंद विद्यालय तामोलिया में अंग्रेजी भाषा दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के तामोलिया स्थित गोविंद विद्यालय में मंगलवार को अंग्रेजी भाषा दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. यह दिवस विलियम शेक्सपियर के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने कई रोचक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. इसमें कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों ने कविता वाचन, अंग्रेजी भाषण, कक्षा चार से आठ के विद्यार्थियों ने सुलेख और कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने निबंध लेखन में हिस्सा लिया, जिसका विषय अंग्रेजी वैश्विक भाषा आदि था. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्य कृष्णा मोदक, एक्टिविटी प्रभारी नौशाद रज़िया की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में जूनियर विंग की प्रभारी रीता चौधरी, अंग्रेजी शिक्षिका इफ्फत रहमान समेत अन्य शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-blood-donation-camp-organized-in-mnps-112-units-blood-collection/">जमशेदपुर

: एमएनपीएस में रक्तदान शिविर आयोजित, 112 यूनिट रक्त संग्रह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही