Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: दुबई में नौकरी करने का झांसा देकर किया यौन शोषण, गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : दुबई में उंचे ओहदे पर नौकरी करने का झांसा देकर सोनारी का रहनेवाला एक युवक ने कदमा की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की. इसके बाद शादी करने का झांसा देकर 8 माह तक यौन शोषण किया. सच्चाई का खुलासा होते ही युवती ने जब शादी के लिये दबाव बनाया तब आरोपी सिरे से मुकर गया. इसके बाद मामला शुक्रवार को कदमा थाने तक पहुंचा. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-criminal-worth-40-lakhs-escaped-from-the-clutches-of-odisha-police-from-birsanagar/">जमशेदपुर:

बिरसानगर से ओड़िशा पुलिस के चंगुल से भागा 40 लाख का साइबर अपराधी

सोनारी सीपी क्लब का रहने वाला है आरोपी

आरोपी अमन सिंह के बारे में पुलिस का कहना है कि वह सोनारी थाना क्षेत्र के सीपी क्लब के पास अर्चना हाउस का रहने वाला है. उसने आठ माह पहले यह कहकर युवती के साथ दोस्ती की थी कि वह दुबई में उंचे ओहदे पर काम करता है. साथ ही उसने कहा कि वह शादी भी करना चाहता है. उसकी बातों में आकर वह युवती के संपर्क में आ गया. पिछले आठ माह से वह सोनारी में ही रह रहा है और युवती के साथ यौन शोषण भी कर रहा था. अंततः मामला थाने तक पहुंचते ही सोनारी पुलिस ने आरोपी के आवास पर छापेमारी करके गिरफ्तार करके शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं दूसरी ओर से पुलिस ने युवती का मेडिकल भी कराया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-stones-pelted-at-ramakrishna-furniture-showroom-in-sundernagar/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर में रामकृष्णा फर्नीचर शो-रूम पर पथराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही