Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में शादी का झांसा देकर यौन शोषण

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने का एक मामला सामने आया है. घटना साढ़े तीन साल पहले की है लेकिन मामला अब थाने तक पहुंचने पर बर्मामाइंस पुलिस ने आरोपी हरिजन बस्ती के रहने वाले आकाश मुखी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इधर मामला थाने तक पहुंचते ही आरोपी फरार हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-took-akshay-naveen-on-remand-in-manpreet-murder-case/">जमशेदपुर

: मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने अक्षय-नवीन को लिया रिमांड पर

पहले कई बार हो चुकी है पंचायती

घटना के बारे में बताया गया कि आकाश मुखी युवती के करीब 18 नवंबर 2019 को ही आ गया था. तब से लेकर 22 जून तक उसने युवती का यौन शोषण किया. इस बीच बस्ती में कई बार पंचायत भी बैठी. पंचायत में वह शादी के लिये हामि भी भर देता था, लेकिन बाद में फिर मुकर जाता था. अंततः परिवार के लोग परेशान होकर 22 जून को मामले को लेकर बर्मामाइंस थाने तक पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house-in-parsudih/">जमशेदपुर:

परसुडीह में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही