Search

 
 
 

जमशेदपुर : शादी का झांसा देकर किया यौनशोषण, अब दे रहा जान से मारने की धमकी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी निवासी एक युवती के साथ जादूगोड़ा के रहने वाले देवेंद्र नाथ मुर्मू ने पहले शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है. मामले को लेकर पीड़िता ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई बावजूद इसके पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. कार्रवाई को लेकर मंगलवार को पीड़िता एसएसपी से शिकायत करने पहुंची. पीड़िता ने बताया कि देवेंद्र एसबीआई बैंक में काम करता है. साल 2021 में उसकी मुलाकात देवेंद्र से हुई थी. इसी बीच दोनों नजदीक आ गए और प्रेम हो गया. शादी का दबाव देने पर मार्च 2022 में देवेंद्र ने उसे अपने साथ घर में रखा पर कुछ दिन बाद ही घर से निकाल दिया. इसके बाद अक्टूबर 2022 में देवेंद्र के खिलाफ कोर्ट परिवाद दर्ज कराया. कोर्ट के आदेश पर मामला जादूगोड़ा थाना में दर्ज किया गया. इधर, मामला दर्ज होने के बाद अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. दो दिनों पूर्व देवेंद्र ने शादी भी कर ली. एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-peace-committee-meeting-organized-in-police-station-regarding-muharram/">चाकुलिया

: मुहर्रम को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही