Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा स्टील के 50 कर्मचारियों को मिला शबाशी पुरस्कार

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर वर्क्स के स्टीलेनियम हॉल में एक समारोह में टाटा स्टील के विभिन्न डिवीजनों और विभागों के कुल 50 कर्मचारियों को शबाशी पुरस्कार दिया गया. समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन ने 2019-21 की अवधि के दौरान कर्मचारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया. एचआर विभाग ने शाबाशी पुरस्कार वर्ष 2002-03 में कंपनी के सभी गैर-अधिकारियों के लिए शुरू किया था. इसे भी पढ़ें : सोनुवा">https://lagatar.in/sonuva-solar-water-tower-collapsed-due-to-rain-women-only-survived-drinking-water-crisis-deepened/">सोनुवा

: बारिश के कारण ढह गया सोलर जलमीनार, बाल-बाल बची महिलाएं, पेयजल संकट गहराया
सुरक्षा, पर्यावरण, गुणवत्ता, दक्षता, कार्य अनुशासन, साथी कर्मचारियों और टीम के सदस्यों के लिए चिंता, परिवर्तन पहल और रचनात्मकता के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को हर साल विशेष शबाशी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है. स्पेशल शाबाशी अवार्ड में प्रमाण पत्र और परिवार के साथ चार दिन/तीन रात का एक बोनान्जा हॉलिडे पैकेज शामिल है. 422 कर्मचारियों को अब तक (उपरोक्त 50 कर्मचारियों सहित) यह पुरस्कार मिल चुका है. इस समारोह में विभिन्न विभागों के उपाध्यक्षों, प्रमुखों और विभागों के प्रमुखों, लाइन मैनेजरों और एचआरएम अधिकारियों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही