Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत हयातनगर में शुक्रवार को मो. इरशाद को गोली मार दी गई थी. इस घटना में इरशाद की इलाज के दौरान टीएमएच में देर रात मौत हो गई थी. इधर, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही हत्या के आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने देर रात शहबाज के घर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में शहबाज ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-relief-amount-given-from-discretionary-fund-of-minister-badal-patralekh/">कोडरमा
: मंत्री बादल पत्रलेख के वैवेकिक कोष से दी गयी राहत राशि
: सारंडा में व्याप्त समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की तैयारी में ग्रामीण
: मंत्री बादल पत्रलेख के वैवेकिक कोष से दी गयी राहत राशि
ईद के दिन बस्ती में बच्चों के बीच हुआ था विवाद
शहबाज ने पुलिस को बताया कि ईद के दिन विवाद को लेकर ही उसने इरशाद की हत्या की है. उसने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व ही वह विदेश में नौकरी कर वापस आया है. ईद के दिन बस्ती में बच्चों के बीच विवाद हुआ था. उसी को लेकर वह शुक्रवार को बच्चों को धमकाने के लिए हथियार लेकर घूम रहा था. इसी दौरान इरशाद उसके पास आया और बहस करने लगा. गुस्से में आकर उसने इरशाद को गोली मार दी. पुलिस शहबाज से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर उसके पास हथियार आया कहां से है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-preparing-to-agitate-on-the-problems-prevailing-in-saranda/">किरीबुरू: सारंडा में व्याप्त समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की तैयारी में ग्रामीण
Leave a Comment