Search

 
 
 

जमशेदपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह का सपना आज भी अधूरा, उसे पूरा करने की जरूरत : सोनी सेनगुप्ता

 
एआईडीएसओ ने मनाया शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहादत दिवस Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) जमशेदपुर नगर कमेटी ने शनिवार को साकची गोलचक्कर के समीप शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का शहादत दिवस मनाया. संगीत मंडली ने `ए भगत सिंह तू जिंदा है...` क्रांतिकारी गीत की प्रस्तुति दी. मुख्य वक्ता एआईडीएसओ की जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता ने कहा कि आज पूरे भारत में छात्र संगठन एआईडीएसओ की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का शहादत दिवस मनाया जा रहा है. भगत सिंह ने जो सपना देखा था वहै देश में आज भी अधूरा है. आज देश में अशिक्षा, बेरोजगारी और भुखमरी व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-india-is-on-the-way-to-become-a-world-leader-ai-machine-learning-will-bring-big-changes-n-chandrasekaran/">XLRI

: विश्वगुरु बनने की राह पर है भारत, एआई-मशीन लर्निंग से होंगे बड़े बदलाव : एन चंद्रशेखरन
उन्होंने कहा कि हमारा छात्र संगठन भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज में लोगों को संगठित कर उनके सपने को साकार करने की दिशा में प्रयासरत है. हम सभी छात्र-छात्राओं को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर बेहतर समाज का निर्माण करने की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन संगठन के जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने किया. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय रॉय, जिला सचिव सोनीसेन गुप्ता, जिला सचिवमंडल सदस्य किशोर पॉल, राजदेव सिंह, नगर सचिव सविता सोरेन, नगर उपाध्यक्ष बबीता सोरेन, नगर कोषाध्यक्ष झरना महतो, प्रेमचंद खुदीराम, पायल, ब्रजेश गोप, अमित, राजेश, स्नेहा, रिंकी, पिंकी, राहुल महतो, मुस्कान, अपूर्वा साथी समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-jharkhand-state-eye-society-received-the-award-of-best-eye-society-for-the-second-consecutive-time/">रांची

: लगातार दूसरी बार झारखंड राज्य नेत्र सोसायटी को मिला सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही