Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोली लगने से घायल परसुडीह के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी निवासी मो शहनवाज उर्फ सोनू (31) की टीएमएच में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई. मो शहनवाज को अपराधियों ने 20 फरवरी की शाम गोली मार दी थी. घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के क्रम में शनिवार शाम 7 बजे उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में नामजद आरोपी बबलू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि शहनवाज के भाई सरफराज के बयान पर बबलू सिंह, मोहम्मद सलीम, छोटू, मोहम्मद सरजादा, मोहम्मद राजा, मोहम्मद बादशाह, मोहम्मद राजू, मोहम्मद सलीम का जीजा, मोहम्मद मुस्तकीम और चार से पांच अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-youth-injured-in-road-accident-near-muhaldiha-chowk-serious/">मनोहरपुर
: मुहलडीहा चौक के पास सड़क दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर
: मुहलडीहा चौक के पास सड़क दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर
Leave a Comment