Jamshedpur (Rohit Kumar) : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब कमेटी द्वारा झारखंड गुरुद्वारा कमेटी एवं सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह को पटना साहिब के अधीन विभिन्न स्थानों पर होने वाले सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए तीन सदस्य निर्माण कमेटी में शामिल किया गया है. सरदार शैलेंद्र सिंह को समिति में शामिल किए जाने पर किताडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह गांधी ने पटना साहेब कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया. इसके साथ ही सरदार शैलेंद्र सिंह को शॉल एवं स्वरूपा भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान प्रधान भगवान सिंह को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर किताडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह गांधी, चेयरमैन गुरमेल सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदीप सिंह सोढ़ी, हरविंदर सिंह बिल्ला, आदि कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-salute-tiranga-will-organize-birsa-munda-tiranga-honor-ceremony-on-may-14/">जमशेदपुर
: सैल्यूट तिरंगा आयोजित करेगा 14 मई को बिरसा मुंडा तिरंगा सम्मान समारोह [wpse_comments_template]
: सैल्यूट तिरंगा आयोजित करेगा 14 मई को बिरसा मुंडा तिरंगा सम्मान समारोह [wpse_comments_template]
Leave a Comment