Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अचीवर्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल एक्सीलेंस, जवाहर नगर, मानगो, में एक शानदार शाम-ए- मुशायरा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता शहर के जाने-माने साहित्यकार एवं शायर अहमद बद्र ने की. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. हसन इमाम मल्लिक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शायर गौहर अजीज शामिल हुए. मुशायरा में शहर के जाने-माने आमंत्रित शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं. जिसका इंस्टिट्यूट के विद्यार्थी तथा समाज से आए हुए साहित्य प्रेमियों ने भरपूर आनंद उठाया. संस्था के संस्थापक इकरामुल गनी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया और अपनी संस्था की तरफ से स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मलिक ने कहा कि जो लोग सकारात्मक सोच के साथ समाज की सेवा करते हैं, उन्हें समाज और देश अपनी पलकों पर बिठाते हैं. मनुष्य का व्यक्तित्व ऐसा होना चाहिए, जिसको देखकर दूसरे प्रसन्न हो जाएं. लेकिन इस संदर्भ में यह बात काफी महत्व रखती है कि समाज से पहले मां-बाप को प्रसन्न होना चाहिए. सभा के अध्यक्ष प्रो. अहमद बद्र ने कहा कि आदमी के अंदर चाहे जितनी भी क्षमता या योग्यता हो, उसे साबित करने या प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने में भाषा की आवश्यकता होती है. भाषा के बगैर कोई भी क्षमता प्रतिभा नहीं बन सकती. हमें चाहिए कि अपनी मातृभाषा और अपनी कार्यभाषा पर विशेष ध्यान दें. मुशायरा की शुरुआत तिलावत कुरान से हुई. मुशायरा में प्रो.अहमद बद्र, गौहर अजीज, असर भागलपुरी, मुस्ताक अहजन, रिजवान औरंगाबादी, हातिम नवाज, अजय महताब, सद्दाम गनी, फरहान खान फरहान, सफीउल्लाह सफी, सरफराज शाद, शोएब अख्तर तथा सफदर हारून ने अपनी गजलों और नज़मों से महफिल को साहित्यमय बनाया. मुशायरा का संचालन फरहान खान ने और धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संस्थापक इकरामुल हसन ने किया. इसे भी पढ़ें : 128">https://lagatar.in/cricket-returns-to-olympics-after-128-years-approval-given-in-ioc-meeting/">128
साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC की बैठक में लगी मुहर [wpse_comments_template]
साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC की बैठक में लगी मुहर [wpse_comments_template]
Leave a Comment